Nitin Goswami Biography, Life Story, Career, Struggle 2024

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Nitin Goswami, जिन्हें आज आप Dangal TV Channel के टॉप टीआरपी शो “Deewani” में देख पा रहे हैं, उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। क्या आपको पता है कि उन्होंने पिछले 20 साल से एक भी दिन अपना वर्कआउट मिस नहीं किया? उनके हेल्थ के लिए इस डेडिकेशन की आखिर वजह क्या है?

हरियाणा के किसान परिवार से बिलोंग करने वाले Nitin Goswami ने आखिर मुंबई आकर अपनी पहचान कैसे बनाई और नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बाद भी कैसे किया अपने पेरेंट्स को एक्टिंग के लिए तैयार? आइए जानते हैं Nitin Goswami की जीवन से जुड़ी ऐसी ही कुछ खास बातें।

Nitin Goswami Hometown

Nitin Goswami का जन्म हिसार, हरियाणा की एक मिडिल क्लास किसान जाट फैमिली में हुआ था। उनके फादर सीआईडी पुलिस से रिटायर्ड हैं और Nitin का पूरा बचपन हरियाणा में ही गुजरा। जाट फैमिली से होने की वजह से 21-22 साल तक वह गांव के एनवायरमेंट में ही रहे, जहां उन्होंने भैंस पालना, सब्जियां उगाना और भैंस के दूध से बनी लस्सी का खूब आनंद लिया।

पापा की जॉब की वजह से वह सीआईडी कॉलोनी में रहा करते थे, जहां उनका बचपन पुलिस एटमॉस्फेयर के बीच गुजरा। पापा की स्ट्रिक्टनेस भी उन्होंने बहुत फेस की। Nitin Goswami अपने पेरेंट्स के सबसे बड़े बेटे हैं। उनसे छोटे उनके दो भाई-बहन भी हैं। घर के सबसे बड़े बेटे होने के बाद भी उन्होंने खूब डांट खाई और अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट करने के बाद MBA तक की पढ़ाई भी पूरी की।

InfoDetails
Full NameNitin Goswami
BirthplaceHaryana, India
Career StartDebuted in TV show “Kubool Hai”
Major BreakthroughGained popularity from TV show “Sarojini”
Recent ProjectLead role in “Diwani” on Dangal TV channel
Personal LifeMarried to Maya, a fashion photographer
Fitness RoutineDedicated to fitness, follows a regular workout and healthy diet
Motivational MessageEncourages youth to pursue their dreams with dedication
Nitin Goswami

इसे भी पढ़े, Tripti Dimri Biography, Age, Family, Lifestyle, Career 2024

Nitin Goswami Beginning of Career

नितिन ने अपने कजिन के सजेशन पर MBA के बाद करीबन ढाई साल तक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में जॉब की। इस जॉब में भी उन्होंने अपना बेस्ट दिया। लेकिन यह तो थी पढ़ाई और जॉब की बात। नितिन की एक्टिंग में इंटरेस्ट की कहानी भी काफी इंटरेस्टिंग है।

दरअसल, नितिन ऋतिक रोशन की “कहोना प्यार है” मूवी देखकर ऋतिक की फिजिक से बहुत इंप्रेस हुए थे। उनके कजन के यह कहने पर कि ऋतिक कितना मस्त दिखता है, नितिन ने मजाक में जवाब दिया था कि “मैं भी ऐसा दिख सकता हूं।”

ऋतिक की बॉडी इंप्रेसिव थी, पर अपने मन के किसी कोने में वह एक्टर इरफान खान को admire करते थे। इरफान के मोनोलॉग्स को रिहर्स करना उनका रोज का काम था और वह मन ही मन में इरफान खान जैसे बनना चाहते थे। अपना यह सपना उन्होंने कभी किसी से शेयर नहीं किया। अपनी जॉब से सेविंग्स करके उन्होंने बड़ी हिम्मत जुटाकर अपने फादर को एक दिन यह ड्रीम बता दिया। सरप्राइजिंगली, उस दिन उनके फादर ने उन्हें मुंबई जाकर अपना सपना पूरा करने को एंकरेज किया और तभी से नितिन की एक्टिंग जर्नी की शुरुआत हो गई।

Nitin Goswami’s Struggle

स्टार्टिंग में नितिन को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं, पर उन्होंने लगातार ऑडिशंस दिए और हार्ड वर्क करते हुए अपने स्किल्स को इंप्रूव किया। एक दिन उन्होंने एक ऑडिशन क्लियर करने के बाद एक फ्री एक्टिंग कोर्स की अपॉर्चुनिटी पाई और तभी से उनकी फॉर्मल ट्रेनिंग की जर्नी स्टार्ट हो गई। लगातार मेहनत करते हुए उन्हें सागर पिक्चर आर्ट्स के एक माइथोलॉजी शो के लिए पहला एक्टिंग ब्रेक मिल गया।

Nitin Goswami’s First Big Break

नितिन का पहला शो “Qubool Hai” था, जिसमें उन्होंने एक नेगेटिव रोल निभाया था। नितिन को नेगेटिव रोल्स ही ज्यादा चैलेंजिंग भी लगते थे। पर जब उन्हें उनका नेक्स्ट शो “Sarojini” ऑफर हुआ, तो उन्हें इस शो में एज अ पैरेलल लीड कास्ट किया गया। इस रोल के बाद उन्हें शबीर अहलूवालिया के अपोजिट “Kumkum bhagya” में फिर से एक नेगेटिव रोल निभाने का चांस मिला।

Vinayak Kundra and Diwani

नितिन के करियर में बड़ा ब्रेक तब आया जब उन्हें “Siddhivinayak” शो में विनायक कुंदरा के लीड रोल में कास्ट किया गया। यह शो फैंस के बीच काफी पॉपुलर बना रहा। इसके बाद वह साल 2016 में “Badmashiyan” नाम की एक मूवी में और साल 2019 में “Gathbandhan” शो में देखे गए। पर इसके बाद वह टीवी स्क्रीन से 5 साल के लिए गायब हो गए।

COVID Lockdown and OTT Projects

कोविड लॉकडाउन के दौरान नितिन ने तीन ओटीटी वेब सीरीज साइन कीं। इनमें से “Hasratein” वेब सीरीज रिलीज हुई और बाकी रिलीज होना ड्यू है। इन प्रोजेक्ट्स के अलावा वह साइड बाय साइड काफी काम करते रहे। पर 5 साल से उन्हें किसी अच्छे टीवी शो की स्क्रिप्ट का इंतजार था और उनका इंतजार दंगल टीवी के “Deewangi” शो ने खत्म कर दिया।

Deewangi Show and Nitin’s Comeback

“Deewangi” एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा शो है, जो आज के टाइम के टॉप टीआरपी शोज में नाम बना चुका है। इसमें Nitin Goswami को पार्थ के लीड रोल में Aditi Sanwal के अपोजिट कास्ट किया गया है। इस शो के लिए नितिन ने अपनी बॉडी पर बहुत मेहनत की और 20 साल से एक भी दिन स्किप किए बिना वर्कआउट करते रहे। नितिन मानते हैं कि यदि तुम अपनी बॉडी के लिए 24 घंटों में से एक घंटा तक नहीं निकाल सकते तो यह शरीर होने का फायदा ही क्या है।

Nitin Goswami’s Personal Life

नितिन अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी खुश हैं। उनकी वाइफ माया एक फैशन फोटोग्राफर हैं और वह राजस्थानी राजपूत फैमिली से बिलोंग करती हैं। नितिन की उनसे मुलाकात एक हेल्थ मैगजीन शूट के दौरान हुई थी और दोनों पहले फ्रेंड्स बने और उसके बाद नितिन ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया।

Nitin Goswami’s Current and Future Plans

नितिन भले ही अब काफी शोज और ओटीटी प्लेटफार्म पर काम कर चुके हैं, पर टीवी स्क्रीन उनका आज भी पहला प्यार है और वह फ्यूचर में एक्शन रोल्स करना चाहते हैं। अब तक निभाए गए सभी रोल्स में से “Deewangi” शो उनका फेवरेट शो है और “Panchayat” वेब सीरीज उनकी फेवरेट वेब सीरीज है।

Conclusion

नितिन गोस्वामी की जीवन कहानी प्रेरणादायक है। एक किसान परिवार से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था। उनकी डेडिकेशन, मेहनत और कभी हार न मानने वाली भावना ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। उनकी यह यात्रा हमें यह सिखाती है कि सपने देखना और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करना ही सफलता की चाबी है।

1 thought on “Nitin Goswami Biography, Life Story, Career, Struggle 2024”

Leave a Comment