Dalljiet Kaur Husband, Lifestyle, Age, Family & Biography | Bigg Boss 13 Contestant

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

नमस्कार दोस्तों, आज हम जिस शख्सियत के बारे में बात करेंगे, उनका नाम है Dalljiet Kaur। दोस्तों, Dalljiet Kaur एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में ज़ी टीवी शो “मनसा” से की थी, जिसके बाद वह कई टेलीविज़न सीरियल जैसे कि “कला टीका”, “गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा”, “इस प्यार को क्या नाम दूं”, “स्वरागिनी” और “क़यामत की रात” में काम कर चुकी हैं। Dalljiet Kaur डांस रियलिटी शो “नच बलिए 4” में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं।

Dalljiet Kaur Hometown And Family

दलजीत कौर का जन्म 15 नवंबर 1982 को लुधियाना में हुआ था। वह एक पंजाबी सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता आर्मी में करनाल थे, जो अब रिटायर हो चुके हैं। उनके पिता के अलावा उनकी दो बड़ी बहनें भी सैन्य अधिकारी हैं।

दलजीत ने अपनी स्कूली शिक्षा कॉन्वेंट स्कूल, दार्जिलिंग से पूरी की है। शिक्षा पूरी होने के बाद उन्होंने दिल्ली के लिए अपना रुख किया। दिल्ली में उन्होंने श्री राम कॉलेज में प्रवेश लिया। हालांकि, अपने पाठ्यक्रम के दौरान उन्होंने सोचा कि वह अभिनय में interest रखती हैं। तभी से उन्होंने खुदको अभिनय की तरफ कर लिया।

Dalljiet Kaur Beginning Career

दलजीत ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में ज़ी टीवी शो “मनसा” से की थी। उन्होंने एक छोटे से रोल से अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद “कुमकुम एक प्यारा सा बंधन” में सिया के एक महत्वपूर्ण रोल में नजर आई थीं।

उनका सबसे पसंदीदा किरदार अंजलि झा था, जो उन्होंने “इस प्यार को क्या नाम दूं” में निभाया था। दिसंबर 2006 में सोनी टीवी सीरियल “कुलवधू” में नियति के किरदार का अभिनय किया। कुलवधू सीरियल में दलजीत के पति बने शालीन भनोट से दलजीत को प्यार हो गया था। दोनों ने साल 2008 में “नच बलिए” के चौथे सीजन में प्रतियोगी के रूप में भाग लिया।

InfoDetails
Full NameDaljeet Kaur
Date of BirthNovember 15, 1982
Place of BirthLudhiana, Punjab, India
NationalityIndian
ProfessionTelevision Actress
Career Start2004 (with Zee TV show “Manshaa”)
Notable TV Shows– Manshaa
– Kumkum – Ek Pyara Sa Bandhan
– Kulvaddhu
– Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon?
– Swaragini
– Qayamat Ki Raat
– Guddan Tumse Na Ho Payega
Reality ShowsNach Baliye 4 (Contestant), Bigg Boss 13
Awards and AchievementsFeatured on the cover of international magazine D-Platform, first Indian television actress to do so
Personal Life– First Husband: Shaleen Bhanot (Married in 2009, Divorced in 2015)
– Son: Jaydon Kaur
– Second Husband: Nikhil Patel (Separated in 2023)
Education– Schooling: Convent School, Darjeeling
– College: Shri Ram College, Delhi
Family Background– Father: Retired Army Colonel
– Two elder sisters are also in the military
Controversies– Filed case against Shaleen Bhanot for dowry harassment and attempted murder in 2015
– Alleged extramarital affair of Nikhil Patel in 2023
Recent DevelopmentsLegal notices and social media controversies with second husband Nikhil Patel
Dalljiet Kaur

इसे भी पढ़े, Who is Riya Kodali: The story of a famous fashion designer 2024

Dalljiet Kaur Marriage

साल 2009 में, Dalljiet Kaur ने शालीन भनोट से शादी की। इस कपल का एक बेटा है जिसका नाम जेडन कौर है। साल 2015 में इन दोनों का घरेलू विवाद के कारण तलाक हो गया। इसके बाद दलजीत ने अपने करियर पर फोकस किया और कई हिट सीरियल्स में काम किया।

साल 2015 में, दलजीत ने दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास के मामले में अपने पति शालीन भनोट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस पूरी घटना के बाद वह अपने पति शालीन भनोट से अलग हो गईं। दोस्तों, साल 2018 में दलजीत International Magazine डी प्लेटफार्म के कवर पर दिखाई दी थीं और ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री बनीं। साल 2019 में दलजीत ने रियलिटी शो “बिग बॉस 13” में भी भाग लिया।

Relationship with Nikhil Patel

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री Nikhil Patel के साथ मार्च 2023 में शादी के बंधन में बंधने वाली थीं। निखिल पटेल एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। Dalljiet Kaur और Nikhil Patel ने तीन जनवरी को नेपाल में सगाई कर अपने रिश्ते को एक नया रूप देने का निर्णय लिया था। हालांकि, मार्च 2023 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

Divorce and disputes

Nikhil Patel और Dalljiet Kaur के बीच में बेहद ही खूबसूरत शुरुआत हुई, लेकिन यह शुरुआत बहुत ज्यादा चल नहीं पाई। कहने का मतलब यह कि यह दोनों मिलकर अपनी जो नई लाइफ थी उसका पावर प्ले भी नहीं खेल पाए और उससे पहले ही आउट हो गए।

Dalljiet Kaur वापस आ गईं अपने बेटे के साथ और आने के बाद यह सुजबुजाहट शुरू हो गई कि क्या हो रहा है, क्यों हो रहा है। दलजीत ने अपनी फोटो डिलीट कर दी, सब हुआ और उसके बाद यह हो गया कि डिवोर्स हो रहा है।

कुछ दिन पहले ही Nikhil Patel पर एक आरोप Dalljiet Kaur ने लगाया था। Dalljiet का आरोप यह था कि वह किसी और औरत के साथ है और कुल मिलाकर चीटिंग कर रहा है। बिग बॉस 13 फेम Dalljiet Kaur मुश्किल में हैं।

कुछ दिन पहले दलजीत ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर किया था और उनके दूसरे पति निखिल पटेल का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा है। इसके बाद निखिल ने मीडिया में इंटरव्यू दिए और इस बात की पुष्टि की कि उनका और दलजीत का रिश्ता खत्म हो गया है। वहीं, अब खबर आ रही है कि Nikhil Patel ने Dalljiet Kaur को कानूनी लीगल नोटिस भी भेज दिया है।

Nikhil Patel ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है कि दुनिया के एक सामान्य नागरिक के रूप में मुझे यह बात परेशान कर रही है कि भारत और विश्व स्तर पर ऑनलाइन सुरक्षा कानूनों में कितनी सारी कमियां हैं। अक्सर लोग इसी बात का फायदा उठाते हैं और फेम हासिल करने के लिए कुछ भी पोस्ट करते रहते हैं। लोगों की सहमति के बिना उनकी तस्वीरें और वीडियो फुटेज शेयर किया जाता है, खासकर बच्चों के जो समाज में हमेशा एक कमजोर पक्ष होते हैं और जिन्हें हमेशा कानून की सुरक्षा की जरूरत होती है।

निखिल ने यह भी कहा कि दलजीत की टीम जून में उनका बचा हुआ सामान लेकर Kenya नहीं आएगी तो वह उन चीजों को दान दे देंगे, क्योंकि वह उन चीजों को अपने पास नहीं रखना चाहते हैं।

Daljeet’s Kaur career and future steps

दलजीत ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनके करियर की शुरुआत से लेकर अब तक उन्होंने कई हिट सीरियल्स में काम किया है और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने न केवल टेलीविज़न पर बल्कि रियलिटी शो में भी अपनी छाप छोड़ी है। उनकी जिंदगी में आए व्यक्तिगत संघर्षों और विवादों के बावजूद, उन्होंने अपने करियर पर फोकस बनाए रखा और successfully अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाया है।

Conclusion

दोस्तों, यह थी दलजीत कौर की जीवन यात्रा। उनकी कहानी संघर्ष, मेहनत और सफलता की कहानी है। उन्होंने अपने करियर में कई कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से वे इन सभी कठिनाइयों को पार कर गईं। उनकी कहानी हमें सिखाती है कि जीवन में कितनी भी मुश्किलें आएं, हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए।

1 thought on “Dalljiet Kaur Husband, Lifestyle, Age, Family & Biography | Bigg Boss 13 Contestant”

Leave a Comment