Aditi Bhagat Biography, Life Story, Lifestyle, Career

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Udaariyaan Serial Aditi Bhagat Biography, Life Story, Lifestyle, Career.

Udaariyaan टीवी शो इतना पॉपुलर शो बन चुका है कि उसमें काम करना अब बहुत सी टीवी एक्ट्रेस का सपना है। Udaariyaan ने कई एक्टर्स को स्टार बना दिया जैसे प्रियंका, ईशा, अंकित, अभिषेक और और भी। हालांकि, यह भी बोल सकते हैं कि इन लोगों की वजह से ही Udaariyaan इतना बड़ा शो बना। खैर, अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है Aditi Bhagat का। Aditi Bhagat को Udaariyaan में बहुत पसंद किया गया है। इसीलिए उन्हें बहुत से लोग आस्मा के नाम से जानते हैं, जो Udaariyaan में उनका कैरेक्टर है।

इस ब्लॉग में हम अदिति भगत के बारे में जानेंगे कि कैसा रहा उनका Udaariyaan का सफर, एक्टिंग में जल्दी कामयाबी मिलने के बाद भी उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला क्यों कर लिया था। क्यों उनके पिता ने उन्हें साउथ इंडस्ट्री में काम करने से मना किया। ऐसी ही और भी कई दिलचस्प बातें।

Aditi Bhagat का परिवार और पुरानी लाइफ

अदिति भगत का जन्म 5 सितंबर 1995 को बिहार के पटना में एक मिडल क्लास फैमिली में हुआ। उनके पिता का नाम प्रवीण भगत और मां का नाम विनीता भगत है। इनके अलावा, उनके एक छोटे भाई हैं आयुष भगत और एक बड़ी बहन है दिव्या भगत। अदिति की फैमिली पटना की एक जानी मानी फैमिली रही क्योंकि अदिति के दादाजी एक फेमस पॉलिटिशियन रहे। उनका नाम बलराम भगत था। वो काफी टाइम तक लोकसभा स्पीकर भी रहे थे। अदिति अपने दादाजी की बहुत लाडली थी। दादाजी उन्हें हर काम में फुल सपोर्ट किया करते थे। हालांकि, उन्होंने अदिति को एक्टिंग करते नहीं देखा। अदिति जब 16 साल की थी तब उनके दादाजी का स्वर्गवास हो गया था।

Aditi Bhagat का कॉलेज

अदिति ने अपनी स्कूली पढ़ाई विश्व वेस्ट कोट पटना स्कूल से की। वो एक ब्रिलियंट स्टूडेंट थी। पढ़ाई के साथ-साथ Aditi को डांस का बहुत शौक था। इसीलिए स्कूलिंग के एंड में उन्होंने सालसा और लैटिन डांस की ट्रेनिंग भी ली। स्कूलिंग के बाद, पटना यूनिवर्सिटी से ही उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की और उसके बाद उन्होंने एमए से अपनी मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की थी, जो कि उन्होंने पुणे की सिंबोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट एंड कॉमर्स से पूरी की थी। ग्रेजुएशन के दौरान, Aditi Bhagat अपने लुक्स के लिए कॉलेज में पॉपुलर थी। कॉलेज के दौरान ही Aditi Bhagat को उनके दोस्तों ने मॉडलिंग और एक्टिंग में ट्राई करने का सुझाव दिया।

Aditi Bhagat की मॉडलिंग और एक्टिंग में शुरुआत

अपनी मास्टर्स की पढ़ाई के दौरान अदिति अपना खर्चा खुद चलाती थी। उन्होंने पुणे में बच्चों को डांस सिखाना स्टार्ट कर दिया था। पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद, अदिति ने एक्टिंग और मॉडलिंग में जाने का मन बनाया और उन्होंने इस बारे में अपने पिता से बात की। अदिति के पिता ने बोला, अगर एक्टिंग में जाना है तो एक्टिंग को अच्छे से सीखो। उसके लिए तुम अनुपम खेर एक्टिंग स्कूल जॉइन करो। इसके बाद, अदिति मुंबई गई और उन्होंने अनुपम खेर एक्टिंग स्कूल जॉइन किया। साथ ही, वह मॉडलिंग भी करने लगीं। उन्हें मॉडलिंग में जल्द ही कामयाबी मिली और शुरुआत में ही उन्हें एक्टिंग रोल भी मिलने लगे।

Aditi Bhagat का एक्टिंग करियर

Aditi Bhagat ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत Zee5 वेब सीरीज रंगबाज से की। इसके बाद, वो Is She Raju ? मूवी में लीड रोल में देखी गई। इनके अलावा भी अदिति को कुछ साइड रोल मिल गए थे। मुंबई जाने के छः महीने के अंदर ही अदिति को लगने लगा था कि वह एक बड़ी स्टार बनेगी, लेकिन तभी आ गया कोविड और देश में लग गया लॉकडाउन। कोई काम हो ही नहीं रहा था, इसलिए अदिति को काम मिलना भी बंद हो गया।

वह मुंबई में अपने फ्लैट में इस उम्मीद के साथ कैद हो गई कि लॉकडाउन खुलेगा और सब नॉर्मल हो जाएगा। पर कई महीनों तक कुछ भी नहीं बदला। Aditi Bhagat का अकेलापन उनके दिमाग पर हावी होने लगा और वह डिप्रेशन में जाने लगीं। उन्हें अब कोई उम्मीद नहीं दिख रही थी। उनकी मानसिक स्थिति नॉर्मल नहीं थी, इसीलिए उन्होंने मुंबई और फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया और फिर वह मुंबई छोड़कर अपने शहर पटना आ गईं।

Here’s a quick information table based on the details provided about Aditi Bhagat:

DetailsInformation
Full NameAditi Bhagat
ProfessionActress, Model
Age28 years
Height5 feet 6 inches
NationalityIndian
Known ForActing in films and TV shows
Social MediaActive on social media, engages with fans regularly
InterestsTravelling, Dancing
CareerActed in various films and TV shows
Success MantraHard work, Dedication, Patience
Aditi Bhagat Biography

Aditi Bhagat का स्पाई बहू और पुष्पा इम्पॉसिबल में रोल

वह अपने घर पर आई तो सब कुछ नॉर्मल होने लगा। फैमिली के साथ रहकर उन्हें मोटिवेशन मिली और फिर से एक उम्मीद। फिर उन्हें पटना में ही ईमेल के थ्रू एक टीवी शो का ऑफर पहुंचा। अदिति उसमें काम करने को तैयार हो गईं और फिर से वह मुंबई आ गईं। यह शो था स्पाई बहू जिसमें उन्होंने दृष्टि का कैरेक्टर प्ले किया था। इसके बाद सब टीवी पर उन्हें मौका मिला टीवी शो पुष्पा इंपॉसिबल में काम करने का। इन शोज के दौरान अदिति ने बहुत सी एक्टिंग की बारीकियां सीखी और अपने आप को पहले से कहीं ज्यादा इंप्रूव कर लिया।

Udaariyaan शो में अदिति की मुख्य भूमिका

इसके बाद अदिति को Udaariyaan शो में लीड रोल करने के लिए ऑडिशन देने का ऑफर आया। यह ऑफर देखकर वह हैरान रह गईं क्योंकि यह एक सुपरहिट टीवी शो में लीड रोल का ऑफर था जिससे उनकी लाइफ बदल सकती थी। कई राउंड्स ऑडिशन के बाद अदिति को इस शो में आस्मा के लीड रोल के लिए सिलेक्ट कर लिया गया। यह उनके लिए बहुत ही खुशी का पल था।

हालांकि, इस शो में काम करने पर अदिति पर मानसिक प्रेशर था क्योंकि शो के पुराने स्टार्स ने शो को जिन ऊंचाइयों पर पहुंचाया था, उसे कायम रखना था। अदिति ने इस शो में बहुत अच्छे से काम किया। उनके रोल और उनकी एक्टिंग ने शो में चार चांद लगा दिए और यहां से बन गईं अदिति टीवी की एक स्टार एक्ट्रेस।

इसे भी पढ़े, Angaaron (The Couple Song) Lyrical Video| Angaaron from Pushpa 2 review

Aditi Bhagat की हॉबीस

चलिए दोस्तों, अदिति भगत के बारे में कुछ और इंटरेस्टिंग बातें जान लेते हैं। अदिति जब मुंबई आई थी, तो उनके पिता ने उन्हें सुझाव दिया था कि तुम साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मत जाना क्योंकि वहां का कल्चर बहुत अलग है और तुम शायद ही वहां कामयाब हो पाओ। लेकिन अब अदिति बोलती हैं कि पापा समझ गए हैं कि मैं काफी टैलेंटेड हूं, इसीलिए आने वाले टाइम में अदिति साउथ में भी नजर आ सकती हैं।

Aditi Bhagat को ट्रैवल करना, डांस करना, हॉर्स राइडिंग करना बहुत पसंद है, पर क्योंकि वो एक एनिमल लवर हैं, इसीलिए उन्होंने हॉर्स राइडिंग छोड़ दी। अदिति को जानवरों से कितना प्यार है यह आप उनकी इंस्टाग्राम से भी देख सकते हैं। वो अक्सर जानवरों के साथ पोस्ट करती रहती हैं। अदिति एक बहुत ही धार्मिक लड़की हैं। वो भगवान में बहुत विश्वास रखती हैं। Aditi Bhagat को लोगों की मदद करना बहुत पसंद है। अदिति अपने दादाजी को अपना आइडल मानती हैं। फिलहाल तो नहीं लेकिन आगे चलकर शायद वह पॉलिटिक्स में भी नजर आ सकती हैं।

तो दोस्तों, यह थी लाइफ स्टोरी एक्ट्रेस अदिति भगत की। उम्मीद है ब्लॉग में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।

FAQ

Aditi Bhagat कौन हैं?

अदिति भगत एक अभिनेत्री और मॉडल हैं जिन्हें उनके काम के लिए फिल्मों और टेलीविजन शोज़ में जाना जाता है।

Aditi Bhagat की उम्र क्या है?

अदिति भगत 28 साल की हैं।

Aditi Bhagat की Hight क्या है?

अदिति भगत की Hight 5 फीट 6 इंच है।

Aditi Bhagat के Hobbies क्या हैं?

अदिति भगत की Hobbies में यात्रा और डांसिंग शामिल हैं।

Aditi Bhagat का सफलता मंत्र क्या हैं?

अदिति भगत अपनी सफलता को मेहनत, समर्पण, और सहनशीलता में मानती हैं, जो उन्हें एक सकारात्मक दृष्टिकोण देता हैं।

2 thoughts on “Aditi Bhagat Biography, Life Story, Lifestyle, Career”

Leave a Comment